फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का छठवां आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Mon, 28 Jul 2025 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 34
विज्ञापन

जेल जाने से पहले पुलिस की गिरफ्त में जानलेवा हमले का आरोपी देवेंद्र। स्रोत : विभाग
- 17 अक्तूबर 2024 को हुए हमले में झोझूखुर्द निवासी एक पक्ष के तीन लोग हुए थे घायल, 5 आरोपियों को काबू कर पहले ही जेल भेज चुकी है पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। झोझूखुर्द निवासी युवक और उसके परिवार पर जानलेवा हमला करने के छठवें आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। झोझूकलां थाना पुलिस ने झज्जर जिला के गांव जैतपुरा निवासी आरोपी देवेंद्र उर्फ मुर्गा को उसके गांव से गिरफ्तार किया। उसे पुलिस ने पूछताछ के बाद कोर्ट के आदेश के अनुसार जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 17 अक्तूबर 2024 को झोझूकलां थाना में रुक्का प्राप्त हुआ था कि झोझूखुर्द निवासी प्रदीप, जुगपाल व राजबाला झगड़े में घायल होकर अस्पताल पहुंचे हैं। पुलिस ने वहां पहुंचकर घायल प्रदीप के बयान दर्ज किए। उसने बताया कि रात के समय 6-7 युवक दीवार फांदकर घर में घुस आए और उन पर हमला कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस संबंध में हमलावरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस अनीता, अंकित उर्फ सुसल, अक्षय, राजकुमार व सचित को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। अब देवेंद्र उर्फ मुर्गा को काबू कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें