फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: वाई पूरण के गनमैन रहे सुशील को जान खतरा, अंबाला जेल शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
-दो बंदियों के नाम लिख सुशील की पत्नी ने जताई थी आशंका, जांच के आदेश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़/रोहतक। दिवंगत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार के गनमैन रहे सुशील कुमार को अंबाला सेंट्रल जेल के विशेष बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है। सोमवार को उनकी पत्नी सोनी देवी ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और जेल डीजी आलोक राय को पत्र लिखकर रोहतक जेल में सुशील कुमार की जान को खतरा होने की आशंका जताई थी। साथ ही उनको प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप भी लगाए थे। पत्र में उन्होंने दो बंदियों का नाम लिया था जिनसे सुशील को खतरा था। पत्र के अनुसार शनिवार सुबह ही सुशील ने फोन करके परिवार को इसकी सूचना दी थी।
पत्र पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मंगलवार को डीजी जेल ने सुशील कुमार को अंबाला सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने और आरोपों की जांच करके विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए। शाम छह बजे जेल में शिफ्ट भी कर दिया गया। उन्होंने अंबाला जेल प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि सुशील कुमार को विशेष बैरक में रखा जाए। सख्ती से जांच पड़ताल करने के बाद ही उससे मिलने की अनुमति दी जाए। वहीं, सुशील की गतिविधियों पर भी जेल प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन

सुशील 26 दिन तक रोहतक जेल में बंद रहा है। छह अक्तूबर की रात उसे रोहतक पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर शराब कारोबारी प्रवीण बंसल से ढाई लाख रुपये प्रति माह रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। गिरफ्तारी के अगले दिन सात अक्तूबर को चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित अपने आवास पर वाई पूरण कुमार ने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन


आरोप : यातनाएं दी जा रहीं, धमकियां मिल रहीं, सुशील कुमार के पास अहम जानकारियां
सुशील की पत्नी सोनी देवी ने पत्र में आरोप लगाया है कि रोहतक जेल में उनके पति को लगातार यातनाएं दी जा रही हैं और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। लिखा कि उनके पति कोई आम कैदी नहीं, बल्कि वरिष्ठ आईपीएस पूरण कुमार की मौत की जांच में सबसे अहम गवाह हैं। पत्नी सोनी ने दावा किया है कि सुशील कुमार के पास अहम जानकारियां हैं, जो केस की सच्चाई उजागर कर सकती हैं। इसी वजह से रोहतक जेल में उन्हें मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही है। उनके खिलाफ साजिश के तहत केस दर्ज किया गया है। इस पत्र में उन्होंने अपने पति को अंबाला, चंडीगढ़ या अन्य किसी सुरक्षित जेल में भेजने की अपील की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें