चंडीगढ़। भीषण ठंड के मद्देनजर राज्य सरकार ने हरियाणा के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश 17 जनवरी 2026 (शनिवार) तक बढ़ा दिया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल मुखियाओं को निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार 19 जनवरी 2026 (सोमवार) से विद्यालय पहले की तरह खुल जाएंगे।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवकाश के दौरान सभी स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य बोर्डों के नियमों के अनुसार 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को तय कार्यक्रम के तहत प्रैक्टिकल के लिए स्कूल बुलाया जा सकता है। अभी तक 15 जनवरी तक छुट्टी थी।