फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा विधानसभा में आज से दो दिवसीय युवा संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण होंगे मुख्य अतिथि
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में 16 और 17 जनवरी को दो दिवसीय हरियाणा युवा संवाद के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण मुख्य अतिथि होंगे जबकि शनिवार को समापन सत्र में विस उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के लिए 60 से अधिक प्रतिभागियों का चयन किया गया है। ये युवा प्रतिभागी हरियाणा के विकास पर अपने विचार और रचनात्मक समाधान प्रस्तुत करेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन राजधानी युवा संसद के सहयोग से हो रहा है। इस युवा संवाद में शामिल होने वाले प्रतिनिधि अलग-अलग शैक्षणिक, व्यावसायिक और क्षेत्रीय पृष्ठभूमि से संबंधित हैं। ये सभी सार्वजनिक नीति, शासन और सतत विकास के बारे में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इन प्रतिभागियों का चयन तीन चरण की जांच प्रक्रिया से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि गत वर्ष में हरियाणा विधानसभा में संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए और विधायिका को सशक्त बनाने के लिए अनेक पहल की हैं। हरियाणा युवा संवाद 2026 के माध्यम से युवा मस्तिष्क को शासन और राष्ट्र निर्माण में रचनात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह आयोजन संवाद, अधिगम और नेतृत्व के लिए एक समृद्धकारी मंच साबित हो रहा है। ये प्रयास प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प की सिद्धि में भी सहायक होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें