फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Water Problem: हरियाणा में सभी एक्सईएन और जेई को निर्देश, अपना हेडक्वार्टर न छोड़ें, जरूरी पानी हो इस्तेमाल

Thu, 01 May 2025 05:38 PM IST
शाहिल शर्मा हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में पानी की किल्लत को लेकर सभी  एक्सईएन और जेई को अपना हेडक्वार्टर ना छोड़ने के आदेश जारी हुए हैं और पानी का सही इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
मंत्री रणबीर गंगवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेशभर में सभी जिला स्तरीय एक्सईएन और जेई को अपना हेडक्वार्टर ना छोड़ने के आदेश जारी हुए हैं। इसके अलावा सिर्फ जरूरत के लिए पानी इस्तेमाल करने के निर्देश हैं। हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने ये निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


पानी का इस्तेमाल हो सही 

गंगवा ने कहा कि पंजाब ने जो हरियाणा का पानी रोकने का प्रयास किया है। उससे परिस्थिति गंभीर हुई है। इसको लेकर गुरुवार को पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी। संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं कि पानी जो उपलब्ध है उसका सही से इस्तेमाल हो और लोगों को पानी की परेशानी ना हो।
  
सिर्फ मिल रहा 4000 क्यूसेक पानी  

मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा में रोहतक , सिरसा , हिसार , फतेहाबाद , जींद , महेंद्रगढ़  और भिवानी के इलाकों में नहरी पानी की सप्लाई है। इसके अलावा बाकी जगह 11 हजार 567 नलकूप हैं, जिससे पीने का पानी उपलब्ध होता है। इसके अलावा मंत्री गंगवा ने कहा कि  8500 क्यूसेक पानी रोककर केवल 4000 क्यूसेक पानी दिया जा रहा है, जिससे पानी की समस्या आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Weather Update: तीन दिन हरियाणा के मौसम में बदलाव, बारिश की संभावना; कई जिलों में तेज हवाएं व बादल भी छाए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें