फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: विज ने केंद्र से उठाया ईएसआईसी अस्पताल के निर्माण में तेजी लाने का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
काम जल्द शुरू कराने के लिए केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया को लिखा पत्र
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अंबाला के सेक्टर-33 में प्रस्तावित ईएसआईसी अस्पताल के निर्माण में तेजी लाने के लिए श्रम मंत्री अनिल विज ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर अस्पताल का निर्माण जल्द शुरू करवाने और इसे पूरा करने की स्पष्ट समय-सीमा तय करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

अस्पताल के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से 20,974 वर्ग मीटर भूमि आवंटित कर उसका कब्जा ईएसआईसी को सौंपा जा चुका है। इस जमीन की कीमत करीब 13 करोड़ रुपये बताई गई है। ऐसे में अब परियोजना से जुड़ी प्रशासनिक, तकनीकी और अन्य औपचारिकताएं प्राथमिकता से पूरी करने की जरूरत है। विज ने कहा कि अस्पताल बनने से अंबाला और आसपास के जिलों के बीमित कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों को बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे उपचार के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भरता घटने और मौजूदा स्वास्थ्य संस्थानों पर मरीजों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें