फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: यूटी प्रशासक ने सिविल सचिवालय में किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल ने सिविल सचिवालय में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल व यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने शनिवार को पंजाब-हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ परिसर में पौधा लगाकर वन महोत्सव-2025 अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा धरती पर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगे होंगे तो पर्यावरण स्वच्छ रहेगा। इसलिए हर व्यक्ति को कम के कम एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।
विज्ञापन

यूटी प्रशासक ने कहा इस पौधरोपण अभियान के तहत चंडीगढ़ में 253 स्थानों पर 1 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इसी के अनुसार पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ के परिसर में लगभग 300 पौधे लगाए गए। इस दौरान गृह सचिव मनदीप बराड़, मुख्य संरक्षक वन विभाग सौरभ कुमार, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, सीआईएसएफ यूनिट पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ के यूनिट कमांडर ललित पवार व सीआईएसएफ के अन्य बल सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें