फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी शादी: दूल्हे के घर बरात लेकर पहुंची दुल्हन, फसल के बीच लगा टैंट; नवदंपती ने कही ये दिल छूने वाली बात

Fri, 21 Feb 2025 09:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजपुर

सार

फिरोजपुर में एक दुल्हन बरात लेकर दूल्हे के घर पहुंची। फसल के बीच टैंट लगाकर शादी की। शादी के पंडाल को हरे-भरे पौधों से सजाया गया था और शादी के बाद रिश्तेदारों को पौधे देकर विदा किया गया। दूल्हे-दुल्हन ने दिल छूने वाली बात कही। 
विज्ञापन
Unique wedding - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर के ममदोट के गांव करी कलां में एक अनोखी शादी देखने को मिली है। अक्सर दूल्हा बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचता है यहां पर दुल्हन बरात लेकर दूल्हे के घर पहुंची है। यह नजारा देखकर लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन


गांव करी कलां के लोग हैरान रह गए जब दुल्हन हरमन बरात लेकर दूल्हे दुर्लभ (कनाडा से आया) के घर पहुंची। यही नहीं लड़के वालों ने खेत में खड़ी गेहूं की फसल के बीचोंबीच बहुत बड़ा टैंट लगाया हुआ था। 
विज्ञापन


लोगों के खाने-पीने की टेबल भी खेत में लगी थीं। कनाडा में रहने वाले दोनों ने पंजाब में शादी समारोह करने का निर्णय लिया। दोनों ने कहा कि पंजाब के किसान अपनी मांगों के समर्थन में दिल्ली के बॉर्डर पर धरने पर बैठे हैं, इसी से प्रेरित होकर इस तरह शादी करने का फैसला किया है। ताकि हम अपनी जमीन से हमेशा जुड़े रहें। 

बरात में शामिल होने आए लोग यह देख हैरान थे। सभी ने दूल्हे और दुल्हन को आशीर्वाद दिया। फसल के बीच लगा टैंट बहुत ही सुंदर लग रहा था।
विज्ञापन

फसल के बीच में ही लोगों के आने के लिए लंबी मैट बिछा रखी थी। शादी के पंडाल को हरे-भरे पौधों से सजाया गया था और शादी के बाद रिश्तेदारों को पौधे देकर विदा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें