फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: दिवंगत आईपीएस वाई पूरण कुमार के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, परिवार से जताया शोक

Thu, 23 Oct 2025 10:57 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दिवंगत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की शोक सभा का आयोजन 26 अक्तूबर को नाडा साहिब गुरुद्वारा में किया जाएगा।
विज्ञापन
अमनीत पी कुमार के आवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल गुरुवार को आईएएस अमनीत पी कुमार के आवास पर शोक जताने पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने दिवंगत आईपीएस वाई पूरण कुमार को श्रद्धांजलि दी और परिवार से सांत्वना जताई।मनोहर लाल ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।  

आईपीएस पूरण कुमार की शोक सभा 26 को

दिवंगत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की शोक सभा का आयोजन 26 अक्तूबर को नाडा साहिब गुरुद्वारा में किया जाएगा। पूरण कुमार को न्याय दिलाओ नारे के साथ गठित 51 सदस्यों की कमेटी ने बुधवार को परिवार की सहमति बनने के बाद शोक सभा का संदेश जारी किया है। पूरण कुमार ने सात अक्तूबर को सेक्टर-11 स्थित कोठी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले की जांच चंडीगढ़ पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें