फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: दीपावली के तीसरे दिन भी हरियाणा की हवा खराब, कई शहरों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में

Thu, 23 Oct 2025 09:39 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा पर्यावरण निगरानी केंद्रों के ताजा आंकड़ों के मुताबिक धारूहेड़ा का एक्यूआई 338 और दिल्ली का 326 दर्ज हुआ है, जो सबसे ज्यादा प्रदूषित रहे।
विज्ञापन
वायु गुणवत्ता बेहद खराब - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली के तीन दिन बीत जाने के बाद भी हरियाणा में हवा जहरीली बनी हुई है। प्रदेश के अधिकतर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब से गंभीर श्रेणी के बीच दर्ज किया गया। लोगों को सुबह से ही आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


हरियाणा पर्यावरण निगरानी केंद्रों के ताजा आंकड़ों के मुताबिक धारूहेड़ा का एक्यूआई 338 और दिल्ली का 326 दर्ज हुआ है, जो सबसे ज्यादा प्रदूषित रहे। इसी तरह हरियाणा के रोहतक (302), जींद (305), फतेहाबाद (277), पानीपत (275) और पंचकूला (257) में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। राजधानी क्षेत्र से सटे बहादुरगढ़ (315) और भिवानी (251) में भी हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं दिखा।
विज्ञापन


प्रदेश के कुछ अन्य शहरों की स्थिति भी बेहतर नहीं रही है। इनके अंबाला 248, चरखी दादरी 263, करनाल 207, कुरुक्षेत्र 249 का दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें