फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: सीआरपीएफ जवान की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस के ऑपरेशन ट्रैकडाउन अभियान के तहत पुलिस ने दो जिलों सोनीपत और कैथल में गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सोनीपत जिले में 27 जुलाई की रात को छुट्टी पर आए सीआरपीएफ जवान कृष्ण की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सदर गोहाना थाना पुलिस ने पांच-पांच हजार के इनामी दो मुख्य आरोपी निशांत और अजय को गिरफ्तार किया है। दोनों खेड़ी दमकन निवासी हैं।
इसी तरह कैथल पुलिस की विशेष टीम ने वर्ष 2017 के छेड़खानी मामले में फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी हंसराज निवासी सेरधा को गिरफ्तार किया है। हंसराज को 6 अगस्त 2025 को अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें