फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: चंडीगढ़ से दिल्ली एयरपोर्ट व दिल्ली तक सफर हुआ आसान, 10 एसी बसों का हुआ संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ डिपो से 10 एचवी एसी (हीटिंग वेंटिलेशन एयर कंडीशनर) बसों का हरियाणा रोडवेज ने तीन शहरों के लिए संचालन शुरू कर दिया है। इन सभी बसों को दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर दिल्ली डिपो, यमुना नगर और कुरुक्षेत्र तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि हाल ही में सरकार ने 10 एसी बस दी थीं, अब उनका विधिवत रूप से संचालन शुरू कर दिया है। महाप्रबंधक के मुताबिक, तीन से चार बसों का संचालन चंडीगढ़ डिपो से दिल्ली एयरपोर्ट तक शुरू किया गया है।
चंडीगढ़ डिपो से दिल्ली तक चार अन्य एसी बसों का संचालन शुरू कर दिया है। इसी तरह से यमुना नगर और कुरुक्षेत्र रूट पर भी एक-एक एसी बसों का संचालन शुरू किया गया है। यह सभी बसें बीएस-6 माॅडल की हैं, अब इन बसों के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त बस मिल गई हैं और इनके आवागमन से यात्रियों को भी बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें