फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: आईपीएस-एचपीएस अधिकारियों के तबादले, IPS मनीष सिंह ईआरएसएस एसपी नियुक्त

Sat, 16 Aug 2025 02:04 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सुमित कुमार (आईपीएस 2014 बैच) को कमांडेंट 5वीं बटालियन एचएपी मधुबन से हटाकर एसपी भिवानी बनाया गया है।
विज्ञापन
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए कई आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार ये नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू होंगी।
विज्ञापन


आदेश के मुताबिक, भिवानी के एसपी मनीष सिंह (आईपीएस 2011 बैच) को एसपी/ईआरएसएस (एच) नियुक्त किया गया है। यह पद पहले से खाली था। वहीं, सुरेंद्र सिंह भोरिया (आईपीएस 2014 बैच), जो फिलहाल एसपी/एसीबी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें दो नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अब वे कमांडेंट 5वीं बटालियन, एचएपी मधुबन और एसपी/एचएसएनसीबी (एच) होंगे।


इसी क्रम में सुमित कुमार (आईपीएस 2014 बैच) को कमांडेंट 5वीं बटालियन एचएपी मधुबन से हटाकर एसपी भिवानी बनाया गया है। वहीं, अमित दहिया (एचपीएस) को एसपी/एसीबी (एच) से डीसीपी/क्राइम, झज्जर के पद पर भेजा गया है। वह यहां जसलीन कौर, आईपीएस का कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके अलावा, पंखुरी कुमारी (एचपीएस), जो अभी तक एसपी/एचएसएनसीबी हरियाणा थीं, अब एसपी/एसीबी अंबाला होंगी। यह पद भी पहले से रिक्त था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें