फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 अधिकारियों के तबादले; जानें किसे कहां मिली तैनाती?

Wed, 15 Jul 2026 08:09 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा सरकार ने आबकारी एवं कराधान विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एक साथ 18 अधिकारियों के तबादले हुए हैं। ट्रांसफर के आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। 
विज्ञापन
आबकारी एवं कराधान विभाग में तबादले - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने आबकारी एवं कराधान विभाग में उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त स्तर के 18 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें 10 जिलों में आबकारी (एक्साइज), राज्य कर (एसटी), निरीक्षण शाखा और मुख्यालय में कार्यरत अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़ द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


आदेश के अनुसार, सूरत सिंह मलिक को फरीदाबाद (पूर्व) निरीक्षण से नारनौल आबकारी, अभिषेक बत्रा को करनाल (एसटी) से फरीदाबाद (एसटी-दक्षिण), अनिरुद्ध शर्मा को गुरुग्राम नॉर्थ निरीक्षण से गुरुग्राम (पश्चिम) आबकारी के साथ गुरुग्राम नॉर्थ निरीक्षण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

 जगदीप को कुरुक्षेत्र आबकारी से करनाल आबकारी, नीरज को करनाल आबकारी से मुख्यालय, अनिल कुमार (मुख्यालय) को भिवानी (एसटी), प्रदीप यादव को अंबाला निरीक्षण से पंचकूला आबकारी तथा नील रतन को पंचकूला आबकारी से करनाल (एसटी) भेजा गया है।
विज्ञापन


 इसके अलावा पूनम को कुरुक्षेत्र आबकारी का अतिरिक्त प्रभार, जितेंद्र डूडी को मुख्यालय, कृष्ण कुमार को भिवानी आबकारी, संगीता डबास को रोहतक आबकारी, अशोक पांचाल को सोनीपत आबकारी, हरवीर सिंह चौहान को कैथल आबकारी, हनीश गुप्ता को पंचकूला (एसटी), विक्रम सिंह को मुख्यालय और अजय कुंडू को पलवल (एसटी) भेजा गया है। गुरुग्राम (पूर्व) निरीक्षण में तैनात अनिल कुमार को अंबाला आबकारी के साथ अंबाला निरीक्षण का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें