फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: बिजली कर्मचारियों की मांगों पर मंथन के लिए 30 को बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की लंबित मांगों पर पीएम नरेंद्र मोदी के जींद दौरे के बाद उच्च स्तर पर मंथन होगा। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) ने 30 जुलाई को अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के साथ संयुक्त बैठक बुलाई है। बैठक में चारों बिजली निगमों के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


हाल ही में अंबाला में बिजली कर्मचारियों ने जोखिम भत्ता, मेडिकल कार्ड, पारदर्शी तबादला नीति और अन्य लंबित मांगों को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया था। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ ने भी 17 जुलाई को अंबाला में प्रदर्शन और घेराव का ऐलान किया था। एचवीपीएनएल की ओर से जारी पत्र के अनुसार बैठक 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे पंचकूला स्थित शक्ति भवन में होगी। इसकी अध्यक्षता एचवीपीएनएल और हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक करेंगे। बैठक में उत्तर और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगमों के प्रबंध निदेशक भी शामिल होंगे। यह बैठक कर्मचारी संगठन की ओर से 20 जून को भेजे गए मांग पत्र के संदर्भ में बुलाई गई है। इनमें संविदा कर्मचारियों की सेवा शर्तों, लंबित मांगों और अन्य कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें