चंडीगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को दिवंगत आईपीएस वाई पूरण कुमार के परिवार को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन का निर्णय लिया। कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को आईएएस अमनीत कुमार के आवास पर शोक जताने पहुंचा। कर्मचारी नेताओं कहा कि प्रदेश में कार्यरत सभी विभागों के सफाई कर्मचारी उपायुक्त कार्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के बाद उपायुक्तों को पीड़ित परिवार को तुरंत न्याय दिलाने के लिए मांग-पत्र साैंपे जाएंगे।
रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन भी समर्थन में आई
हरियाणा रेवेन्यू आफिसर एसोसिएशन (एचआरओए) ने भी पूरण कुमार के परिवार को समर्थन दिया है। एसोसिएशन ने बयान जारी करके कहा कि इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और पूरे मामले में जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई हो।