फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: पिछले 13 साल के मुकाबले इस बार अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार 30 अगस्त तक 188 मिलीमीटर बारिश, 2012 में 195.2 एमएम बारिश दर्ज हुई थी
विज्ञापन

आशीष वर्मा
चंडीगढ़। हरियाणा में 13 साल बाद इस बार अगस्त के महीने में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 30 अगस्त तक पूरे हरियाणा में 188 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य से 30 फीसदी ज्यादा है। इससे पहले 2012 में 195.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई थी। हालांकि अगस्त का एक दिन अभी और बचा है। मौसम विभाग ने 31 अगस्त को भी एक दो स्थानों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस बार पूरे मानसून सीजन में अभी तक 438 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है जो सामान्य से 24 फीसदी अधिक है।
प्रदेश में पिछले वर्ष भी अगस्त महीने में 186.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई थी। इससे पहले तीन सालों में अगस्त में 100 मिलीमीटर से भी कम बारिश दर्ज की जा रही थी। कम बारिश से अगस्त में लोगों को गर्मी से जूझना पड़ता था मगर इस बार ऐसा नहीं हुआ। प्रदेश में लगभग हर दिन बारिश दर्ज की गई है। इस बार अगस्त में अधिकतम तापमान 36 डिग्री से ज्यादा दर्ज नहीं किया गया। बीते 24 घंटे में हिसार में 20.7 एमएम, करनाल में 13.2 एमएम, नारनौल में 65.5 एमएम, पानीपत में 16.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगे भी बारिश का अनुमान जताया है। तीन सितंबर तक राज्य में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बारिश हुई तो फसलों को होगा नुकसान

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. वीरेंद्र सिंह लाठर ने बताया कि इस सीजन में कपास, बाजरा, ज्वार और धान की फसलों पर फूल आ चुके हैं। यदि 30 अगस्त के बाद अधिक मात्रा में बारिश हुई तो फसलों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस सीजन में जो फसलें बोई जाती हैं, उन्हें 30 अगस्त के बाद पानी की जरूरत नहीं होती। अगस्त में हुई ज्यादा बारिश से डेंगू-मलेरिया बढ़ने की संभावना बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत होगी।

पिछले सालों में अगस्त में हुई बारिश

साल बारिश(एमएम)
2025
187.8

2024
186.6

2023
58.9

2022
70.2

2021
82

2020
138

2019
103

2018
102

2016
142.6

2015
84.4

2012
195.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें