फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: सोशल मीडिया पर विधानसभा की कार्यवाही का नहीं होगा लाइव प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही का लाइव प्रसारण अब सोशल मीडिया पर नहीं होगा। इस बारे में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नए आदेशों के मुताबिक विधानसभा से स्वीकृति मिलने पर न्यूज चैनलों को विधानसभा की लाइव कवरेज की अनुमति रहेगी। इसके साथ ही सदन की कार्यवाही से हटाए गए शब्दों को प्रसारित करने की अनुमति भी नहीं होगी। यदि किसी ने ऐसा किया तो कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बजट सत्र के दौरान एक मंत्री व विधायक के बीच काफी बहस हो गई थी। इस प्रकरण के बाद विधानसभा अध्यक्ष कल्याण ने कई शब्द सदन की कार्यवाही से हटा दिए थे। इसके बावजूद कई सोशल मीडिया चैनल उस पूरे प्रकरण को लाइव वीडियो की तरह चलाते रहे। इसे ध्यान में रखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें