फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: जिला परिषदों का कामकाज नहीं रुकेगा, लिंक अधिकारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने जिला परिषदों और डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की गैरमौजूदगी में कामकाज का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिंक अधिकारी नामित किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी पत्र के मुताबिक जिला परिषदों और डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के मामले में उसी जिले के अतिरिक्त उपायुक्त को लिंक अधिकारी-1, जिला नगर आयुक्त को लिंक अधिकारी-2 व जिले के मुख्यालय उप मंडल के उप मंडल अधिकारी (नागरिक) को लिंक अधिकारी-3 नामित किया गया है। ये लिंक अधिकारी अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे, चुनाव ड्यूटी व तबादले ओर सेवानिवृत्ति के चलते या किसी अन्य कारण से संबंधित अधिकारी की अनुपस्थिति में उन जिला परिषदों और डीआरडीए का कामकाज देखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें