फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हर काॅलेज व विश्वविद्यालय को रैंकिंग के पैमाने पर परखा जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के सभी कॉलेज और विश्वविद्यालयों को अब रैकिंग के पैमाने पर खरा उतरना पड़ेगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने निर्देश दिए है कि अब राज्य के सभी कॉलेजों व विश्वविद्यालयों को नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। एनआईआरएफ रैंकिंग भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी की जाती है। मंत्रालय देश के उच्च शिक्षण संस्थानों को उनके प्रदर्शन के आधार पर रैंक देता है। यह हर साल जारी की जाती है। रैकिंग से ही कॉलेज व यूनिवर्सिटी की क्षमता की पहचान होती है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग के महानिदेशक की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि सभी विश्वविद्यालय और कॉलेजों को एनआईआरएफ रैकिंग पोर्टल पर रजिस्टर्ड कराना अनिवार्य है। साथ ही अपने संस्थान से संबंधित डेटा पोर्टल पर अपलोड करें।
रजिस्टर्ड कराने के लिए अंतिम तारीख 28 नवंबर रखी गई है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि एनआईआरएफ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का महत्व नैक ग्रेडिंग में भी रहेगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेज व विश्वविद्यालयों को एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति करने के भी निर्देश दिए हैं जो रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और डाटा अपलोडिंग की जिम्मेदारी संभालेगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने सभी संस्थानों को समयसीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें