फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चानौत जल संकट का जल्द समाधान किया जाए : राव नरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को भेजा पत्र
विज्ञापन


चंडीगढ़। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने हांसी के चानौत गांव में पेयजल संकट को लेकर सीएम नायब सिंह सैनी को पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि गांव के लोग लंबे समय से पीने के पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार अब तक स्थायी समाधान नहीं दे सकी है। स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी जरूरत के लिए ग्रामीणों का आंदोलन करना सरकार की प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है।
विज्ञापन


राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि पहले भी सीएम को पत्र भेजकर मामले के समाधान का आग्रह किया था लेकिन कोई ठोस सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों को पहले उनकी मांग पूरी होने का भरोसा दिया गया और पाइपलाइन में टी-पॉइंट भी लगाया गया लेकिन दो दिन बाद उसी कनेक्शन को अवैध बताकर हटा दिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि यदि कनेक्शन अवैध था तो उसे लगाने की अनुमति किसने दी और ग्रामीणों को भरोसा क्यों दिलाया गया। साथ ही मांग की कि चानौत गांव में जल्द नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें