फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: जिला बनाने के लिए गठित कमेटी का कार्यकाल तीसरी बार बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने नए जिले बनाने के लिए गठित कैबिनेट सब कमेटी का कार्यकाल 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। कमेटी का कार्यकाल 30 जून को खत्म हो गया था। कार्यकाल बढ़ने के बाद कमेटी अपनी बैठक इसी महीने बुलाने पर विचार कर रही है। राज्य सरकार ने पिछले साल चार दिसंबर को गठित कमेटी का कार्यकाल तीसरी बार बढ़ाया है। कमेटी के पास अब तक पांच नए जिले बनाने की मांग आ चुकी है जिनमें हांसी, डबवाली, असंध, सफीदों व गोहाना शामिल हैं। कमेटी के चेयरमैन पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार हैं। राजस्व एवं निकाय मंत्री विपुल गोयल, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा सदस्य के तौर पर शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें