चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद और राज्य महासचिव सुमेर सिवाच ने संयुक्त बयान जारी करके मांग की है कि चालक और परिचालकों को उनके गृह जिलों में ही तैनात किया जाए।
दोनों पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि विभाग के कर्मचारियों की बनाई गई तबादला नीति की खामियों को दूर किया जाए। राज्य प्रधान नरेंद्र और राज्य महासचिव सुमेर ने मांग करते हुए कहा कि परिवहन विभाग की तबादला नीति को रद्द किया जाए।
साथ ही बताया कि विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ मई में भी वार्ता हुई थी, जिस दाैरान चालक, परिचालक, निरीक्षक, उपनिरीक्षक और कर्मशाला के कर्मचारियों को मिलने वाले देय अर्जित अवकाश पूर्व की भांति एक साल में 33 अवकाश देने की मांग की गई थी। इसके अलावा भी पुरानी पेंशन बहाली और अन्य 10 से अधिक मांगें शामिल हैं।