फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: सूचना आयुक्तों की नियुक्तियों के लिए कांग्रेस से मांगा नेता प्रतिपक्ष का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में मुख्य सूचना आयुक्त और आठ आयुक्तों के नामों पर जल्द मुहर लग सकती है। मुख्य सचिव कार्यालय ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान को पत्र लिखकर पार्टी के 37 विधायकों में से किसी एक का नाम प्रस्तावित करने को लिखा है, ताकि आयुक्तों की नियुक्तियों पर मुहर लगाई जा सके। कांग्रेस ने अभी तक नेता प्रतिपक्ष का नाम तय नहीं किया है। सूचना आयुक्तों की नियुक्तियों में नेता प्रतिपक्ष की सहमति लेना जरूरी होता है।
विज्ञापन

पिछले दिनों राज्य सूचना आयोग में नियुक्तियों को लेकर हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में एक पद के बदले तीन गुना नामों को चयनित किया गया है। कांग्रेस की ओर से नाम आने पर ही सर्च कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी और सभी नामों पर चर्चा के बाद मुहर लगाई जाएगी। सूचना आयुक्तों के पदों पर कुल 345 आवेदन सरकार के पास आए थे। आवेदन करने वाले में सेवानिवृत्त आईएएस-आईपीएस व एचसीएस अधिकारी भी शामिल हैं। इसमें पूर्व मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद भी शामिल हैं। सूचना आयुक्तों के पद खाली होने से काफी संख्या में आरटीआई आवेदन लंबित हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें