हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केन्या का दौरा करने वाले हरियाणा के किसानों के प्रतिनिधि
- फोटो : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केन्या का दौरा करने वाले हरियाणा के किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ चंडीगढ़ में डीब्रीफिंग सत्र की अध्यक्षता करते हुए। साथ में हैं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा और विधायक देवेंद्र कादयान। (स्रोत : डीआईपीआरओ)
चंडीगढ़। हरियाणा के किसानों के लिए केन्या में कृषि क्षेत्र में काम करने का माैका मिल सकेगा। हरियाणा सरकार केन्या में 1 लाख हेक्टेयर भूमि पर खेती की संभावनाओं की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
केन्या सरकार के साथ वार्ता का उल्लेख करते हुए केन्या दाैरे से वापस लाैटे प्रतिनिधिमंडल की रिपोर्ट भी साैंपी गई। कृषि निवेश के वैश्विक सहयोग पर भी चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को हरियाणा निवास में बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि करीब 1 लाख हेक्टेयर भूमि पर हरियाणा के किसानों के माध्यम से खेती के लिए समझाैता किया गया है।
विज्ञापन
केन्या दौरा हरियाणा के किसानों, कृषि विशेषज्ञों और उद्यमियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए द्वार खोलेगा। इस दौरे के दौरान प्राप्त निष्कर्षों और समझौतों को ठोस कार्ययोजना में बदला जाए ताकि किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।
बैठक में विदेश सहयोग विभाग में मुख्यमंत्री के सलाहकार पवन चौधरी ने केन्या यात्रा की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस दौरे के दौरान नैरोबी में अंतरराष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अंतरराष्ट्रीय मक्का एवं गेहूं सुधार केंद्र (सीआईएमएमवाईटी) व केन्या नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केएनसीसीआई ) के साथ सार्थक बैठकें हुईं।