फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: आठ-दस दिन में घोषित हो सकती हैं निकाय व पंचायत चुनावों की तारीखें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


चंडीगढ़। प्रदेश में अगले आठ-10 दिनों में निकायों व पंचायतों में चुनाव-उपचुनाव की घोषणा हो सकती है। राज्य निर्वाचन आयोग 27 मार्च को संबंधित जिलों में मतदाता सूची फाइनल कर देगा। सूची फाइनल होने के साथ ही चुनाव कार्यक्रम घोषित हो सकते हैं और अप्रैल के आखिर तक चुनाव संपन्न कराए जाने की तैयारी है।


राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक सात निकायों में चुनाव होने हैं। इनमें अंबाला, सोनीपत और पंचकूला नगर निगम शामिल हैं। रेवाड़ी नगर परिषद, रोहतक जिले की सांपला नगर पालिका, रेवाड़ी जिले की धारूहेड़ा नगर पालिका और हिसार जिले की उकलाना नगर पालिका में भी चुनाव होने हैं। प्रदेश के छह निकायों में 1-1 वार्ड के लिए उप चुनाव होना है। इनमें फतेहाबाद जिले की टोहाना निकाय का वार्ड-17, झज्जर का वार्ड-13, कैथल के राजाैंद का वार्ड-11, महेंद्रगढ़ के कनीना का वार्ड-14, करनाल में तिरावड़ी का वार्ड-8 और यमुना नगर में साढ़ाैरा का वार्ड-9 शामिल है। इसके अलावा प्रदेश की 540 पंचायतों में उप चुनाव और 4 नव गठित पंचायतों में चुनाव भी करवाए जाने हैं।
विज्ञापन

पंचायत उप चुनाव की बात करें तो जिला परिषद सदस्यों के 2 पदों, पंचायत समिति के 11 सदस्य पदों, सरपंच के 32 और पंच पदों के 495 रिक्त पदों के लिए उप चुनाव होगा। चार नवगठित पंचायतों में हिसार जिले की मंडी आदमपुर व जवाहर नगर, कैथल जिले की पोलर व गोबिंदपुर पंचायतों में चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण ने बताया कि चुनाव की तैयारियां जारी हैं और 27 मार्च को मतदाता सूची तैयार होगी।
विज्ञापन


भाजपा ने दूसरे राज्यों में नहीं लगाई प्रभारियों व सह प्रभारियों की ड्यूटी



भाजपा संगठन चुनाव को लेकर बेहद गंभीर है। जिन संगठन के पदाधिकारियों या मंत्रियों को प्रभारी और सह प्रभारी का जिम्मा साैंपा है उनकी दूसरे राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में ड्यूटी नहीं लगाई है। मालूम हो कि असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु, पश्चिमी बंगाल में विधानसभा होने हैं। कांग्रेस पहले ही निकाय चुनाव के लिए टीमों का गठन कर चुकी है। मेयर और पार्षद के पदों के लिए आवेदन भी मांगे जा चुके हैं। आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव लड़ने का पहले ही एलान कर चुकी है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज होंगी और संबंधित निकायों में चुनावी गर्माहट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें