फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने महापुरुषों की जयंती को राज्य स्तर पर मनाने की शुरू की थी पहल : बेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सिविल सचिवालय में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

चंडीगढ़। सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा- बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर से प्रेरणा लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 10 वर्षों से देश को संविधान के अनुरूप चला रहे हैं और लगातार अंत्योदय की भावना से गरीब, शोषित, वंचितों सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर जी को मानने वाले उन्हें समझना भी शुरू करें, ताकि समाज के प्रति उनकी विचारधारा को भी लोग समझ पाएं।
विज्ञापन

बेदी सोमवार को संविधान शिल्पी बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में हरियाणा सिविल सचिवालय के भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर कान्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा सिविल सचिवालय में अनुसूचित जाति व जनजाति कर्मचारी वेलफेयर फेडरेशन ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ बनवारी लाल और विधायक पवन खरखौदा भी उपस्थित रहे। बेदी ने कहा कि हमसे पहले किसी भी सरकार ने महापुरुषों की जयंती कार्यक्रमों को राज्य स्तर पर मनाने की पहल शुरू नहीं की। लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष मैंने एक सुझाव रखा कि सरकार को संत-महापुरुषों की जयंती कार्यक्रमों को सरकारी स्तर पर मनाना चाहिए और उन्होंने इस बात को स्वीकार किया। 24 अक्टूबर 2015 को कैथल में सर्वप्रथम मनोहर लाल ने घोषणा की थी कि प्रत्येक वर्ष महापुरुषों की जयंती समारोहों को सरकारी स्तर पर मनाया जाएगा। तब से लेकर आज तक हमारी सरकार लगातार संतो-महापुरुषों की जयंतियों को सरकारी स्तर पर मनाकर उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति व जनजाति कर्मचारी वेलफेयर फेडरेशन के अध्यक्ष सत्यवान सरोहा, सीआईएसएफ कमांडेंट ललित पंवार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें