फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: विधानसभा सत्र 18 और 22 दिसंबर तक चलेगा, तीन बैठकें आयोजित होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विधान सभा में कार्य सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा विधान सभा की कार्य सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी शीतकालीन सत्र के कार्य व कार्यसूची पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हरियाणा विधान सभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से 22 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कुल 3 बैठकें होंगी। 20 और 21 दिसंबर को अवकाश रहेगा।
विज्ञापन

सत्र में महत्वपूर्ण विधायी व जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में सत्र को सुचारू, सार्थक व जनहितकारी बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं, कार्य संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह, ऊर्जा मंत्री अनिल विज, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा, सामाजिक न्याय, सशक्तीकरण, अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण, अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विधायक गीता भुक्कल उपस्थित रहीं। बैठक में विशेष आमंत्रित के रूप में विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा तथा विधायक सावित्री जिंदल भी शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें