फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: 10 वर्ष में मत्स्य पालन का क्षेत्र 85 गुना बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कृषि एवं किसान कल्याण व मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा में पिछले करीब 10 वर्षों में मछली पालन का क्षेत्र 85 गुना बढ़ा है। वर्ष 2014-2015 तक केवल 70 एकड़ में मछली पालन हो रहा था, जबकि वर्तमान में खारे पानी में करीब 5900 एकड़ भूमि में झींगा और मत्स्य पालन हो रहा है।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने मध्यप्रदेश के इंदौर में हुए अंतरदेशीय मात्स्यिकी और जल कृषि सम्मलेन-2025 को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि हरियाणा इनलैंड (भूमि से घिरे) राज्यों में मछली उत्पादन के मामले में प्रति हेक्टेयर दूसरे स्थान पर है।
भारत सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत हरियाणा में अब तक 2719 लाभार्थियों को 203 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जा चुकी है। राज्य सरकार लखपति दीदी योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। सफेद झींगा पालन से अब 15 जिलों के किसान जुड़ चुके हैं। वर्ष 2024-25 में 5,900 एकड़ में झींगा पालन से 15,468 टन उत्पादन हुआ। वर्ष 2024-25 में 2.16 लाख मीट्रिक टन मछली उत्पादन हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें