फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: एचकेआरएनएल के माध्यम से अनुबंधित टीजीटी शिक्षकों का कार्यकाल 30 नवंबर तक बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
महानिदेशक मौलिक शिक्षा ने दिए निर्देश
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने स्कूलों में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएल) के माध्यम से अनुबंध आधार पर कार्यरत टीजीटी शिक्षकों, आर्ट एजुकेशन असिस्टेंट और फिजिकल एजुकेशन असिस्टेंट का अनुबंध 30 नवंबर तक बढ़ाने का फैसला लिया है। इस संबंध में महानिदेशक मौलिक शिक्षा, हरियाणा की ओर से सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


जारी पत्र के अनुसार निदेशालय के पूर्व आदेशों के तहत इन शिक्षकों का अनुबंध पहले 30 सितंबर तक बढ़ाया गया था। सभी अध्यापक वर्तमान में जिस विद्यालय में कार्यरत हैं वहीं कार्य करते रहेंगे। सरप्लस शिक्षकों को वर्कलोड के आधार पर जल्द अन्य विद्यालयों में समायोजित किया जाएगा। कोई भी प्राचार्य या डीडीओ बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के किसी भी शिक्षक को विद्यालय से कार्यमुक्त नहीं करेगा। अगर किसी कारणवश कार्यमुक्त करने की आवश्यकता पड़ती है तो संबंधित मामला जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से निदेशालय को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें