फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का बड़ा फैसला, वर्तमान नोडल अधिकारियों की छुट्टी, सिविल सर्जन को जिम्मेदारी

Thu, 30 Oct 2025 03:44 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

Haryana News: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बड़ा फैसला लिया है। अस्पतालों के निर्माण गतिविधियों के लिए लगाए गए वर्तमान नोडल अधिकारियों की छुट्टी कर दी है। वहीं यह जिम्मेदारी अब सिविल सर्जन को सौंप दी है। 
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों से संबंधित जितने भी निर्माण कार्य चल रहे हैं, उन सभी में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री लगाई जाए और निर्धारित अवधि में कार्य पूरा होना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने वर्तमान नोडल अधिकारियों को हटा कर उनके स्थान पर सभी सिविल सर्जन को देख रेख करने का जिम्मा सौंपने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों के प्रति अपडेट रहें, इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जा जाएगी। 

स्वास्थ्य मंत्री ने पिछले दिनों कुछ जिलों में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन भवनों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान जब उन्होंने नोडल अधिकारियों से निर्माण कार्यों के बारे में पूछताछ की तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। वे अपनी जिम्मेदारी के प्रति अपडेटेड नहीं थे। स्वास्थ्य मंत्री ने इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त हिदायतें दी, साथ ही उन्होंने अब सभी सिविल सर्जन को निर्माण कार्यों का भी नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए और कहा कि सभी अधिकारी निर्माणाधीन कार्यों के प्रति अपडेट रहें।
विज्ञापन


आरती सिंह राव ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थान ऐसी जगह है, जहां डॉक्टर मरीजों की जांच करके उनके इलाज करता है, इसलिए इनके निर्माण में काम आने वाले सामान की गुणवत्ता पर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सभी संस्थानों का निर्माण निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें