फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: 28 जुलाई तीज महोत्सव पर अंबाला में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश में 28 जुलाई को तीज महोत्सव को लेकर अंबाला में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री अनिल विज व महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी भी उपस्थित रहेंगी। इसी दिन हर जिले में तीज महोत्सव के आयोजन होंगे, जिनमें राज्य के कैबिनेट मंत्री स्थानीय स्तर पर मौजूद रहेंगे।


हिसार में कैबिनेट कृष्ण लाल पंवार, रेवाड़ी में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह, फतेहाबाद में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, झज्जर में राजस्व मंत्री विपुल गोयल, सोनीपत में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसी तरह भिवानी में मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और नारनौल में स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा भी जींद में आयोजित तीज समारोह में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



राज्य सरकार ने सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तीज महोत्सव को पारंपरिक रीति-रिवाजों और पूरे उत्साह के साथ मनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें