फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: सीएम सैनी हर जिले का करेंगे दौरा, लोगों की सुनेंगे शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी टोली की बैठक में तैयार हुई योजना, जिला कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे मुलाकात
विज्ञापन

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक बार फिर जिलों के प्रवास पर निकलेंगे। 15 अगस्त के बाद वे सभी जिलों का बारी-बारी से दौरा कर लोगों से संवाद करेंगे। इसके साथ ही भाजपा के जिला पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। यह फैसला भाजपा की छोटी टोली की शनिवार को हुई बैठक में लिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के हर जिले में प्रवास करेंगे और लोगों की शिकायतें सुनेंगे। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के लोगों से भी मिलेंगे। साथ ही उनसे जिला और प्रदेश के विकास को लेकर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में नॉनस्टॉप सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की योजना भी तैयार की गई। इसके अलावा संगठन के आगामी कार्यक्रमों की योजना भी तैयार की गई। भाजपा अध्यक्ष ने कहा छोटी टोली की बैठक हर महीने होती है। बैठक में संगठन की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की जाती है और भविष्य की योजनाएं तैयार की जाती है। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि भाजपा कार्यकर्ता पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जमीनी स्तर पर खूब मेहनत कर रहे हैं। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री व महामंत्री कृष्ण बेदी, प्रदेश महामंत्री डाॅ. अर्चना गुप्ता और सुरेंद्र पूनिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें