फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: ग्रीष्मावकाश में प्रशिक्षण करने वाले शिक्षकों को मिलेगा तीन दिन का प्रतिपूरक अवकाश

Wed, 12 Nov 2025 09:39 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

विभाग के निर्देशानुसार, यह अवकाश क्रमशः नवंबर 2025, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में एक-एक दिन के रूप में लिया जा सकेगा। इन अवकाशों का उपयोग 31 जनवरी 2026 तक किया जा सकेगा। 
विज्ञापन
हरियाणा शिक्षा सदन, पंचकूला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग ने निपुण हरियाणा मिशन के तहत ग्रीष्मावकाश (मई-जून 2025) के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षकों को राहत दी है। 
विज्ञापन


विभाग ने निर्णय लिया है कि 1 से 5वीं कक्षा तक के वे सभी शिक्षक जिन्होंने 1 जून से 30 जून 2025 के बीच आयोजित 5-दिवसीय प्रशिक्षण में पूर्ण रूप से भाग लिया था, उन्हें तीन दिन का प्रतिपूरक अवकाश प्रदान किया जाएगा।

विभाग के निर्देशानुसार, यह अवकाश क्रमशः नवंबर 2025, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में एक-एक दिन के रूप में लिया जा सकेगा। इन अवकाशों का उपयोग 31 जनवरी 2026 तक किया जा सकेगा। 
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने कहा कि प्रशिक्षण ग्रीष्मावकाश के दौरान इसलिए कराया गया था ताकि नियमित सत्र के दिनों में शिक्षण कार्य बाधित न हो और विद्यालयों में शिक्षकों की पूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रशिक्षण में सम्मिलित शिक्षकों को इस प्रावधान का लाभ तुरंत सुनिश्चित करें। यह आदेश 11 नवंबर 2025 को जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें