फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के स्कूलों में शिक्षकों की कमी होगी दूर: प्रतिनियुक्ति के निर्देश, छात्र हित को प्राथमिकता

Mon, 31 Aug 2026 03:17 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शिक्षा विभाग का उद्देश्य प्रत्येक स्कूल में कम से कम आवश्यक संख्या में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है, ताकि शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
हरियाणा शिक्षा विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


निदेशक मौलिक शिक्षा मनीता मलिक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, वहां जरूरत के अनुसार शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जा सकती है।

आदेश के अनुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) की ड्यूटी के कारण कुछ स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता प्रभावित हुई है। ऐसी प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर सकते हैं।
विज्ञापन


विभाग ने सभी स्कूलों में शिक्षकों की वर्तमान संख्या की समीक्षा करने को कहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां भी आवश्यक हो, वहां प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी किए जाएं।  
विज्ञापन


शिक्षा विभाग का उद्देश्य प्रत्येक स्कूल में कम से कम आवश्यक संख्या में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है, ताकि शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। आदेश में अधिकारियों को छात्र हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें