फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ दहलाने की साजिश नाकाम: बीकेआई से जुड़े 3 संदिग्ध गिरफ्तार, पांच किलो जिलेटिन की छड़ें और हथियार बरामद

Sun, 23 Aug 2026 09:07 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे एक बैग में आईईडी और हथियार मिले हैं। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू की है। शहर में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-43 अंतरराज्यीय बस स्टैंड के पीछे एक संदिग्ध बैग से पांच किलो जिलेटिन की छड़ें, विस्फोटक और हथियार बरामद कर बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। पुलिस ने मामले में पंजाब के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में उनके बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से संपर्क और विदेश में बैठे उसके संचालक सतनाम उर्फ सत्ता नौशेरा के निर्देश पर काम करने की बात सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनतारन निवासी लवप्रीत सिंह (19), जसनप्रीत सिंह उर्फ जसनदीप (21) और अमृतसर निवासी प्रभप्रीत सिंह उर्फ प्रभ (19) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर रविवार दोपहर करीब दो बजे ऑपरेशन सेल ने कार्रवाई की। बैग की तलाशी में टिफिन बॉक्स में संदिग्ध आईईडी मिला। बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके पर पहुंचकर सामग्री को सुरक्षित कब्जे में लिया। जांच में आईईडी सक्रिय नहीं मिला। 

बाद में बैग से करीब पांच किलो जिलेटिन छड़ें, डेटोनेटर, रिमोट से संचालित उपकरण, पिस्टल, मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने सेक्टर-36 थाने में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4(बी) और 5 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है

विज्ञापन



चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक, इस संबंध में थाना-36 में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों की चंडीगढ़ में आतंकी गतिविधि को अंजाम देने की योजना हो सकती थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध आईईडी कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

बैग में टिफिन के अंदर मिला संदिग्ध बम
सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे एक बैग में टिफिन के अंदर संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने की सूचना के बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई और संदिग्ध सामग्री की जांच शुरू की गई। मामले में फॉरेंसिक टीम समेत संबंधित विशेषज्ञों ने भी जांच की।
विज्ञापन

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, लोगों से सतर्क रहने की अपील
घटना के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस ने लोगों से घबराने की बजाय शांत रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि जांच से जुड़ी आगे की जानकारी तथ्यों के सत्यापन के बाद साझा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें