फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: सुरजेवाला ने कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा-मुख्यमंत्री गृह विभाग की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा में कानून व्यवस्था पर भाजपा सरकार पर घेरते हुए गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की है। कहा कि मुख्यमंत्री गृह विभाग की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें। सात दिन के भीतर विशेष जांच दल बनाकर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए और धार्मिक आयोजनों सहित संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएं।

चंडीगढ़ में जारी बयान में सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। हत्या, लूट, रंगदारी, फिरौती और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यापारी, महिलाएं और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। दादरी में सिटी थाने के सामने हुई ताबड़तोड़ फायरिंग कानून-व्यवस्था की स्थिति को उजागर करती है। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं जबकि सरकार प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद ने रंगदारी और फिरौती के मामलों की जांच के लिए उच्चस्तरीय विशेष कार्यबल (एसटीएफ) गठित करने, विदेशी नंबरों से संचालित नेटवर्क का भंडाफोड़ करने और व्यापारियों और आम लोगों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने प्रदेश में अवैध हथियारों और गैंगस्टरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया। उन्होंने सीएम से तीन सवाल पूछते हुए कहा कि जब प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं तो गृह विभाग की जिम्मेदारी कौन निभा रहा है? कांवड़ियों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा? सुरक्षित हरियाणा का दावा कब तक किया जाएगा ?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें