चंडीगढ़। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा है कि अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ हर गरीब व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार 10 वर्षों से निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में गरीब विद्यार्थियों को आईआईटी व जेईई मेन्स जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए हरियाणा शिक्षा विभाग ने सुपर-100 कार्यक्रम चलाया है। यह कार्यक्रम गरीब विद्यार्थियों में आशा की एक नई किरण लेकर आया है। ब्यूरो