फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हार्वेस्टिंग मशीन के लिए गन्ना उत्पादकों को हरको बैंक से मिलेगा लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारिता मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने की घोषणा, कहा- देश में जल्द आने वाली है नई सहकारिता नीति
विज्ञापन


डेयरी फेडरेशन बनाएगा आधुनिक वीटा पार्लर, वीटा-हैफेड के होंगे उत्पाद



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सहकारिता मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने कहा कि राज्य के गन्ना उत्पादकों को हार्वेस्टिंग के दौरान आने वाले परेशानियों के समाधान के लिए हरको बैंक के माध्यम से लोन उपलब्ध करवाया जाएगा। लोन की सहायता से किसान हार्वेस्टिंग मशीन खरीद सकेंगे। मशीनों के व्यावसायिक इस्तेमाल से किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत होने के अवसर मिलेंगे।
पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के सहकार आंदोलन को गति देने के लिए सहकारिता मंत्रालय जल्द नई सहकारी नीति घोषित करेगा। उन्होंने बताया कि एक समय में सहकारिता संस्थाओं के माध्यम से सिर्फ खाद, दवाई, लोन संबंधी काम ही होते थे। पीएम मोदी के मार्गदर्शन व केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह की अगुवाई में आज सहकारी समितियों के माध्यम से जन औषधि केंद्र, सीएससी सेंटर, गैस स्टेशन जैसे 25 प्रकार के काम करने के अवसर युवाओं को मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि नई सहकारी नीति लागू होने के बाद हर घर को सहकार से जुड़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा इस नीति को आते ही तुरंत लागू करेगा और प्रदेश की जरूरतों के मुताबिक इसमें आवश्यक बदलाव करेगा।
विज्ञापन


सहकारिता मंत्री डॉ. शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बजट घोषणा के तहत 500 सीएम पैक्स का गठन करने की दिशा में प्रदेश में अब तक 141 सीएम पैक्सों का गठन हो चुका है। पैक्सों के माध्यम से छोटे वेयर हाउस भी स्थापित किए जाएंगे, जिससे पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) के तहत खाद्य पदार्थों की आपूर्ति इनके जरिए संभव हो सके। उन्होंने कहा कि अब डेयरी फेडरेशन के माध्यम से सीएम पैक्स के सदस्यों को भी वीटा बूथ आवंटन में अवसर प्रदान किए जाएंगे। फेडरेशन वीटा बूथों को आधुनिक बनाएगी। इसमें हैफेड के खाद्य उत्पादों की उपलब्धता होगी।
विज्ञापन

हरको बैंक का प्लेटिनम डेबिट कार्ड लॉन्च
उन्होंने हरको बैंक के प्लेटिनम डेबिट कार्ड को भी लाॅन्च किया। पांच लाख रुपये तक के इस डेबिट कार्ड का इस्तेमाल देश के एयरपोर्ट लांज में भी किया जा सकेगा। फरीदाबाद व महेंद्रगढ़ के अधिकारियों को शत-प्रतिशत पैक्सों को कम्प्यूटरीकरण किए जाने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेन्द्र सिंह, सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार राजेश जोगपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें