फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को जांचेंगे एचसीएस अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को फील्ड में उतारा, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट
विज्ञापन

चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में छात्रों को डिजिटल माध्यम से दी जा रही शिक्षा को जांचने का फैसला लिया है। राज्य सरकार के निर्देश पर विभाग ने इसके लिए सात एचसीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। हर अधिकारी को जिले अलॉट कर दिए गए हैं। इन अधिकारियों को स्कूलों का निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट 15 दिन में मुख्यालय को सौंपनी होगी। निरीक्षण के दौरान चार मुख्य बिंदु होंगे, इनमें स्कूलों में डिजिटल बोर्ड का इस्तेमाल, विद्यार्थियों और अधिकारियों को अलॉट टैब, आईसीटी लैब की वास्तविक स्थिति और स्कूलों में स्थापित भाषा लैब के इस्तेमाल को लेकर रिपोर्ट तैयार की जानी है।
हरियाणा में सेकेंडरी शिक्षा के निदेशक जितेंद्र कुमार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक एचसीएस अधिकारी अमृता सिंह को पंचकूला और यमुनानगर, एचसीएस कमलप्रीत कौर को कैथल, जींद व करनाल, एचसीएस ममता को कुरुक्षेत्र और अंबाला, एचसीएस सुरेंद्र सिंह को हिसार, फतेहाबाद व सिरसा, संजीव कुमार को महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल व फरीदाबाद, मयंक वर्मा को पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम व रेवाड़ी, हिमांशु चौहान को रोहतक, झज्जर, भिवानी व चरखी दादरी के स्कूलों की जांच के निर्देश दिए गहैं। अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर आने वाले दिनों में कुछ बदलाव और नई सिफारिशें लागू हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मुख्यालय को लगातार शिकायत मिल रही थी कि टैब और डिजिटल सही से काम नहीं कर रहे हैं। आए दिन विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह भी शिकायत मिली थी कि डिजिटल बोर्ड अलॉट कर दिए हैं, मगर उनका इस्तेमाल नहीं हो रहा है। कई शिक्षक भी इनका इस्तेमाल करने के लिए तैयार नहीं है। इन शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग ने डिजिटल शिक्षा के इस्तेमाल और उनके रखरखाव को जांचने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि इस जांच के बाद कईयों पर गाज भी गिर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें