फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: स्कूल बस में छात्र की उंगली तोड़ी, पुलिस व स्कूल ने नहीं की कार्रवाई, मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी में स्कूली छात्र पर हमले का मानवाधिकार आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने चरखी दादरी के गांव आदमपुर दाढ़ी के आर्यावर्त सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र पर स्कूल बस में यात्रा के दौरान शारीरिक हमले में कड़ा संज्ञान लिया है। शिकायतकर्ता जितेंद्र ने बताया कि उनका बेटा स्कूल में दसवीं का छात्र है। स्कूल बस से यात्रा के दौरान अन्य छात्रों ने उस पर हमला कर दिया। इससे बच्चे की उंगली में फैक्चर हो गया। आरोप लगाया कि पुलिस ने न तो मामले में संज्ञान लिया और न ही कार्रवाई की। स्कूल प्रबंधन ने भी कोई सहायता नहीं की।
विज्ञापन

हरियाणा मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस ललित बत्रा ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि यह व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी होती है कि वे छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करें चाहे वह स्कूल परिसर हो या स्कूल परिवहन। आयोग ने कहा कि छात्र हिंसा रोकने में विफलता और उसके बाद संस्थागत निष्क्रियता न केवल प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती है बल्कि बच्चे के मौलिक अधिकारों का भी प्रथमदृष्टया उल्लंघन है। अध्यक्ष जस्टिस ललित बत्रा ने कहा कि यह भी संकेत मिलता है कि पुलिस ने चिकित्सकीय रूप से प्रमाणित घटना पर भी कोई कार्रवाई नहीं की। आयोग ने उपायुक्त चरखी दादरी व पुलिस अधीक्षक से इस मामले में कार्रवाई पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी से स्कूल की ओर से अपनाए गए सुरक्षा उपायों पर विस्तृत रिपोर्ट व आर्यावर्त स्कूल के प्रधानाचार्य से आरोपों पर स्पष्टीकरण मांगा है। आयोग के असिस्टेंट रजिस्ट्रार डॉ. पुनीत अरोड़ा ने बताया कि सभी पक्षों को अगली सुनवाई 21 जनवरी से पहले अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें