फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: नरवाना में 19-20 सितंबर को स्टेट ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
- राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की टीम का होगा चयन, 18 साल से अधिक उम्र के खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के सीनियर एथलीटों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाने का मौका है। 13वीं हरियाणा स्टेट ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 19 व 20 सितंबर को नरवाना के नवदीप स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता जींद एथलेटिक्स संघ और एथलेटिक्स हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जाएगी।

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर 65वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की टीम चुनी जाएगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 8 से 11 अक्तूबर तक नई दिल्ली में होगी। टीम का चयन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ के मुताबिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 15 सितंबर तक एएफआई की यूआईडी के माध्यम से किया जा सकता है। इसके लिए खिलाड़ियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है। एक खिलाड़ी अधिकतम दो व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भाग ले सकेगा। महिला और पुरुष वर्ग में 20 स्पर्धाएं होंगी। इनमें 100 से 10 हजार मीटर तक की दौड़, बाधा दौड़, स्टीपलचेज, ऊंची कूद, पोल वॉल्ट, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, गोला, डिस्कस, हैमर और भाला फेंक, डेकाथलॉन, हेप्टाथलॉन और 20 किलोमीटर रेस वॉक शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें