फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: विधानसभा सत्र के लिए स्पीकर ने राज्यपाल से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा सचिवालय को तैयारी के लिए निर्देश दिए
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने बुधवार को राज्यपाल प्रो. असीम घोष से मुलाकात कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस मुलाकात के दौरान हरियाणा विधानसभा के 27 अप्रैल को होने वाले सत्र को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को अवगत कराया कि हरियाणा मंत्रिपरिषद की ओर से 27 अप्रैल को विधानसभा का सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में सत्र के संभावित कार्यों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

हरियाणा मंत्रिमंडल ने बुधवार को गुरुग्राम में आयोजित बैठक के दौरान विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया है। इस सत्र में राज्य के महत्वपूर्ण विधायी एवं नीतिगत विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। विधानसभा अध्यक्ष ने इस संदर्भ में विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए सत्र की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें