फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: विवादों के बीच सोनीपत की पुलिस कमिश्नर का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिले में पुलिस की ड्यूटी में लापरवाही के आरोपों के बीच शनिवार को सोनीपत की महिला पुलिस कमिश्नर नाजनीन भसीन का तबादला हो गया। 1996 बैच की आईपीएस ममता सिंह को सोनीपत के पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन

आईपीएस नाजनीन भसीन को आईजी स्टेट क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईजी भसीन के पास पहले से आईजी आरटीसी, भोंडसी का चार्ज है, जोकि उनके पास ही रहेगा। इसे पुलिस विभाग के अधिकारी ने रूटीन तबादला बताया है।
वर्तमान में ममता सिंह पास एडीजीपी, आईआरबी भोंडसी, गुरुग्राम और एडीजीपी क्राइम, पंचकूला हरियाणा की जिम्मेदारी है। इसके साथ-साथ ममता सिंह को सोनीपत कमिश्नर की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली हैं। दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ भारत के आपरेशन सिंदूर की प्रेस ब्रीफिंग करने वालीं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सहायक प्रोफेसर के खिलाफ राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

15 मई को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया सोनीपत स्थित अशोक यूनिवर्सिटी गईं थीं। वहां रेनू भाटिया ने सोनीपत पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्हें ढाई घंटे तक इंतजार कराया गया। उनके साथ एसीपी रैंक का अधिकारी होना चाहिए था, लेकिन खानापूर्ति के लिए राई थाना के एसएचओ को भेज दिया गया। महिला थाना की एसएचओ भी तिरंगा यात्रा का हवाला देकर वापस चली गईं। यह पहली बार देखने को मिला कि यूनिवर्सिटी में पुलिस का सहयोग नहीं मिला, जिसके बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें