फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: फाने जलाने पर अब तक 561 किसानों को मिली रेड एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में फसल अवशेष (फाने) जलाने के मामलों को रोकने में कृषि विभाग की तैयारी कमजोर नजर आ रही है। इस सीजन शनिवार को रिकॉर्ड आग लगाने के 476 मामले सामने आए हैं। कार्रवाई के ताैर पर अब तक कुल 561 किसानों की रेड एंट्री दी गई है।
विज्ञापन

रेड एंट्री के बाद नियमानुसार इसमें किसानों पर आगामी दो साल तक अपनी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर बेचने पर रोक लग जाती है। पड़ोसी राज्य पंजाब में शनिवार को फसल अवशेष जलाने के 644 मामले आए हैं। हरियाणा में अभी तक सबसे ज्यादा 29 अप्रैल को फसल अवशेष जलाने के 376 मामले मिले।
शनिवार को इससे 100 मामले ज्यादा आए है। 27 अप्रैल को 345 मामले आए थे। सीजन में जींद, रोहतक और सोनीपत जिले हॉटस्पॉट बने हुए हैं। सबसे ज्यादा फसल अवशेष जलाने के 102 मामले जींद से आए हैं जबकि रोहतक के 60 और सोनीपत के 45 मामले मिले हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें