चंडीगढ़। सरल पोर्टल अब भी दिन के समय धीमा चल रहा है, जबकि रात में ठीक चला। शुक्रवार को कुछ आवेदकों ने दिन के समय परेशानी बताई। आवेदकों का कहना है कि रात की तरह दिन में भी पोर्टल पर काम हो तो राहत मिले।
रोहतक के महम क्षेत्र के सीएससी संचालक सतपाल ने कहा कि रात की तुलना में दिन के समय सरल पोर्टल पर काम की गति धीमी है। हिसार के आवेदक चंद्रकांत ने बताया कि बीसी प्रमाण-पत्र में परेशानी हो रही है। दिन के समय पोर्टल अभी पूरी गति नहीं पकड़ पा रहा है। ब्यूरो