फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: नूंह में अवैध खनन के मामले में छह अधिकारी चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
आवंटित खनन पट्टे से ज्यादा खनन सामग्री निकाली थी
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने नूंह में अवैध खनन के मामले में छह खनन अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की है। राज्य सरकार को अधिकारियों के मिलीभगत के प्रमाण मिले थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम 7 के तहत सहायक खनन अधिकारी आरएस. ठाकरान, खनन अधिकारी भूपेंद्र सिंह, बीडी यादव, राजेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार व अनिल अटवाल को चार्जशीट करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार ने पंचायत और वन विभाग के उन कर्मचारियों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जो इस मामले में संलिप्त थे।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार के मुताबिक नूंह के फिरोजपुर झिरका के गांव रावा में नवंबर 2011 से जनवरी 2025 के बीच आवंटित खनन पट्टे से अधिक खुदाई से खनन सामग्री निकालने की शिकायत मिली थी। मामले की शिकायत मिलने पर हरियाणा सरकार ने इसकी जांच भू विज्ञान विभाग की ओर से करवाने का फैसला लिया। जांच पाया गया कि आरोप सही पाए गए और अधिकारियों की मिलीभगत भी सामने आई है। जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए सरकार ने सभी छह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार की ओर से अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पिछले कई महीनों से अवैध खनन वालों के खिलाफ शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें