फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: प्रदेश के 188 कॉलेज तंबाकू मुक्त संस्थान घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के तहत पांचवीं राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक मंगलवार को हरियाणा निवास में हुई। बताया कि राज्य के 388 कॉलेजों में से 188 को केंद्र सरकार ने तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान घोषित किया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने कहा कि सभी कॉलेजों को 100धूम्रपान-मुक्त बनाया जाना चाहिए। उन्होंने धूम्रपान करते हुए पकड़े जाने वाले छात्रों के लिए निष्कासन सहित सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई का सुझाव दिया। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ की तर्ज पर शिक्षण परिसर में धूम्रपान करने पर जुर्माना लगाने, निगरानी के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने जैसे कदम उठाने का सुझावभी दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि राज्य भर के सभी सिनेमाघरों में फिल्मों से पहले लिंग निर्धारण और लिंग पूर्वाग्रह को संबोधित करने वाला एक समान सार्वजनिक स्वास्थ्य विज्ञापन दिखाया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें