फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में SIR : 97.58 मतदाताओं तक पहुंचाए गणना फाॅर्म, एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर BLO को लौटाने होंगे

Thu, 02 Jul 2026 08:37 PM IST
मयूर शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

सीईओ मित्रा ने बताया कि बीएलओ द्वारा मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित करने के साथ-साथ फॉर्म भरवाने में भी मदद की जा रही है ताकि किसी भी मतदाता के गणना फॉर्म में कोई गलती न हो सके।
विज्ञापन
अनिंदिता मित्रा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के तहत 02 जुलाई तक सूबे में 97.58 प्रतिशत मतदाताओं के घरों तक बीएलओ (बूथ लेवल अफसर) द्वारा एन्यूमरेशन (गणना) फॉर्म पहुंचा दिए हैं। इन्हें भरकर बीएलओ को लौटाने हैं। 25 जून से शुरू हुई यह प्रक्रिया 24 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनिंदिता मित्रा और उनकी टीम इस पूरी प्रक्रिया पर नियमित निगरानी रख रही हैं। सीईओ मित्रा ने बताया कि 24,453 बीएलओ ने प्रदेश के 2 करोड़ 14 लाख 61 हजार 43 मतदाताओं में से 02 जुलाई तक 2 करोड़ 9 लाख 41 हजार 506 मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित कर दिए हैं जोकि उन्होंने कुल मतदाताओं का 97.58 प्रतिशत है।

इस दौरान फरीदकोट, रूपनगर और शहीद भगत सिंह नगर में 100 प्रतिशत मतदाताओं तक फॉर्म पहुंच चुके हैं। गुरदासपुर में 99.99 प्रतिशत, फतेहगढ़ साहिब व मलेरकोटला में 99.97 प्रतिशत, कपूरथला में 99.95 प्रतिशत, श्री मुक्तसर साहिब में 99.93, तरनतारन में 99.91, मोगा में 99.57, मानसा में 99.54, होशियारपुर में 99.23, संगरूर में 98.75, पठानकोट में 98.62, फाजिल्का में 98.48, जालंधर में 98.04, बठिंडा में 97.55, पटियाला में 97.40, बरनाला में 97.11, फिरोजपुर में 96.91, अमृतसर में 96.25, लुधियाना में 96.06 व मोहाली में 81.50 प्रतिशत फॉर्म मतदाताआं को उपलब्ध करवा जा चुके हैं।
विज्ञापन


सीईओ मित्रा ने बताया कि बीएलओ द्वारा मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित करने के साथ-साथ फॉर्म भरवाने में भी मदद की जा रही है ताकि किसी भी मतदाता के गणना फॉर्म में कोई गलती न हो सके। भरे हुए गणना फॉर्म एकत्रित करने का कार्य भी आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन फॉर्मों के डिजिटलीकरण का काम भी आरंभ हो गया है। मित्रा द्वारा पंजाब राज्य के समस्त मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपना गणना फॉर्म भरना सुनिश्चित करें और अपने क्षेत्र के बीएलओ को अधिकतम सहयोग दें, ताकि इस बड़े कार्य को समय पर पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें