फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: भिवानी चिड़ियाघर में तीन बहनों के साथ खेलेंगे शेरा व सिंघम

विज्ञापन
विज्ञापन
- 24 अक्तूबर को पैदा हुए तीनों शावकों की पहचान मादा के रूप में हुई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भिवानी चिड़ियाघर में 35 माह की उम्र वाले शेरा व सिंघम अपनी तीन बहनों के साथ खेलते नजर आएंगे। बीते 24 अक्तूबर को पैदा हुए तीनों शावकों की पहचान शेरनी (मादा शावक) के रूप में हुई है। तीन माह के बाद तीनों के नामकरण की प्रक्रिया पूरी होगी। पांचों जू में रहने वाली शेरनी गीता और शेर सिंबा के बच्चे हैं।
सिंबा व गीता को एक जनवरी 2023 को शेरों का कुनबा बढ़ाने के लिए इंदौर से लाया गया था। इसके बाद दो अक्तूबर 2023 को इसी चिड़ियाघर में गीता ने दो शावकों को जन्म दिया था। जू के कर्मचारियों ने दोनों को शेरा व सिंघम नाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



शैफाली, साक्षी, कल्पना, मानुषी पड़ सकते हैं नाम
हरियाणा वन्यजीव विभाग की ओर से प्रदेशभर से ईमेल के जरिए शावकों के नाम सुझाव के तौर पर मांगे थे। इसमें मेल व फीमेल दोनों तरह के नाम थे। फीमेल में प्रमुख तौर पर शैफाली, साक्षी, कल्पना, मानुषी और मेल में नीरज, विजेंदर, कपिल आदि कुल 410 नामों के सुझाव आए हैं। इन्हीं नामों में से नामकरण होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें